रेवांचल टाईम्स - कान्हीवाडा शासकीय उच्चतर विद्यालय व कन्या हाई स्कूल में मचा हड़कंप शिक्षक भागते नजर आऐ जिला शिक्षा अधिकारी व भोपाल की टीम पहुंचने से मचा हड़कंप चपरासी से लेकर प्रिंसिपल तक रहे नदारद अधिकारी बघेल ब सहयोगियों के साथ स्कूल के मुख्य द्वार में खड़े होकर इंतजार करते नजर आए। हवा हवाई में पहुंचे शिक्षक शिक्षिकाएं भोपाल टीम की खबर मिलते ही सभी शालाओं में मचा हड़कंप आधा दर्जन से ज्यादा शिक्षक शिक्षिकाएं व प्रिंसिपल समिति चपरासी नहीं मिले स्कूल संस्थान में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं 40 किलोमीटर दूर से प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। शिक्षक शिक्षिकाएं स्कूल को अपना घर समझकर अपने मनमानी टाइम में आना-जाना करते हैं। इसलिए सभी स्कूल के विद्यार्थी भी आसपास चाय पान दुकान व बस स्टैंड में घूमते देखे जा सकते हैं ।शिक्षक शिक्षिकाओं की लापरवाही छात्रों के रिजल्ट पर सीधे प्रभाव डालती है। रानीवाड़ा संकुल के सभी स्कूलों में यही हाल नजरआ पास के सभी स्कूलों में मर्जी से आना-जाना प्रारंभ कर दिया है। कभी-कभी तो शिक्षक एक 1:00 बजे तक स्कूल में दर्शन देते हैं। स्कूल के रजिस्टर में चिड़िया बनाकर फिर खेती किसानी या घरेलू काम में निकल जाते हैं ।यही हाल रहा स्कूल का तो शिक्षा नहीं दीक्षा नहीं अंगूठे का निशान लगाना पड़ेगा शिक्षकों को कुंभकरण की नींद सो रहा प्रशासन कभी-कभी जागता है। तो शिक्षक भागते नजर आते हैं। छात्र-छात्राओं छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं शिक्षक।
अखिल बन्देवार एंव संतोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment